फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   gali news

Udhampur News: कहने को शहर का वार्ड लेकिन हालत गांव से बदतर

विज्ञापन
gali news
उधमपुर। आठ साल पहले ब्लॉक से नगर परिषद के अधीन आए वार्ड नंबर 18 में पड़ते दलाह व गंगेड़ा के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन

हालांकि कई बार लोग इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन व नगर परिषद के आला अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन हालत जस के तस हैं। गौरतलब है कि आठ साल बीत जाने के बाद भी आज तक क्षेत्र में नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मचारी नहीं लगाए गए हैं। इसके चलते लोगों को घरों से निकलने वाला कूड़ा खुद ढोना पड़ता है और गलियों में अपने आप साफ सफाई करनी पड़ रही है। यहां तक कि क्षेत्र की कई गलियों में स्ट्रीट लाइटें तक नहीं हैं। इससे रात में लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सुषमा गुप्ता का कहना है कि हमें आज भी यह नहीं लगता है कि हम वार्ड में रह रहे है क्योंकि जिस तरह से शहर के अन्य वार्डों में नगर परिषद की ओर से सुविधाएं दी गई हैं, वैसी सुविधाएं उनके यहां नहीं हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई गलियाें और नालियों को बनाने के लिए वे कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक सिवाय आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


लक्ष्मी देवी का कहना था कि चुनावों के दौरान कई राजनीतिक पाटियों के नेता उनके यहां वोट मांगने के लिए आते हैं और लोगों को उनकी समस्या का जल्द समाधान करने के आश्वासन देकर चले जाते हैं। इसके बाद चुनाव खत्म होने के बाद उन नेताओं काे दोबारा क्षेत्र में नहीं देखा जाता है। उन्होंने बताया कि यहां पीने के पानी की सप्लाई भी कभी दो दिन में तो कभी चार दिन बाद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमनबाला ने बताया कि क्षेत्र में सफाई कर्मचारियाें के न आने से कचरे की भरमार है, जिसके चलते लोग खुद ही साफ सफाई करते हैं। उन्होंने बताया कि कई गलियों में आज तक स्ट्रीट लाइटें तक नहीं लगाई गई हैं। इससे रात के समय आने जाने वाले लोगों को परेशानियां होती हैं। क्षेत्र में कई जगहाें पर बनी नालियां भी कचरे से भर कर ब्लॉक हो गई हैं। इसके चलते बारिश के दिनों में सारा पानी गलियों के बीचोंबीच बहता है।

शकुंतला देवी का कहना था कि वे नगर परिषद व प्रशासन से यही मांग करते आ रहे हैं कि जल्द से जल्द क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान करे लेकिन उसके बावजूद कुछ नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि नालियां न बनाए जाने के कारण बारिश के दिनों में सारा पानी उनके घरों के अंदर आ जाता है लेकिन उसके बावजूद नगर परिषद की ओर से क्षेत्र में नालियां नहीं बनाई जा रही हैं।


इस संदर्भ में नगर परिषद के सीईओ राजेंद्र ढींगरा का कहना है कि जल्द इस क्षेत्र में नालियां बनाने व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए इसे योजना में रखवाया जाएगा ताकि जल्द से जल्द क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने बताया कि ऐसी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। वहां पर जल्द समस्या का समाधान किया जाता है।

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed