{"_id":"60eb3db28ebc3e70162a2601","slug":"from-today-onwards-there-will-be-a-naga-on-every-monday-in-devikanagari-udhampur-news-jmu2392442106","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविकानगरी में आज से फिर हर सोमवार को होगा नागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविकानगरी में आज से फिर हर सोमवार को होगा नागा
विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद के दायरे में स्थित दुकानें और शापिंग मॉल अब हर सोमवार को पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस संबंध में डीसी ने आदेश जारी किया है और साथ ही असिस्टेंट लेबर कमिश्नर को इस आदेश को पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। अब बाजार में गतिविधियां पहले की तरह चलेंगी। अगर कोई सोमवार को बाजार में दुकान खोलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उधमपुर शहर के बाजार में सोमवार का दिन नागा का दिन होता है। इस दिन सभी दुकानों को बंद रखा जाता है। कोरोना संकट शुरू होने के बाद जब दुकानें पूरी तरह से बंद हो गई और अनलॉक के तहत जब छूट मिली तो नागा के दिन भी दुकानें खुलने लगी थीं। सोमवार को भी बाजार पूरी तरह से गुलजार रहने लगा था। सोमवार को बाजार के हालात को देख कर लगता ही नहीं था कि नागा का दिन है। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन अब प्रशासन ने सख्ती करना शुरू कर दी है।
डीसी इंदु कंवल चिब ने आदेश जारी कर सोमवार को नागा के चलते बाजार में दुकानें और शॉपिंग मॉल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 12 जुलाई से लागू कर दिया गया है। किसी को भी दुकान को खोलने का अधिकार नहीं होगा। इस आदेश को पूरी तरह से अमल में लाने के लिए असिस्टेंट लेबर कमिश्नर को लिखा गया है और इसको लेकर जल्द काम शुरू करने को कहा गया है। असिस्टेंट लेबर कमिश्नर से इसको लेकर व्यापार मंडल से बात कर आदेश के बारे में बताया और अपील की है कि 12 जुलाई को सोमवार को बाजार में दुकानें न खोली जाएं। अब हर सोमवार को बाजार में दुकानों को बंद रखा जाए और आदेश का पूरी तरह से पालन हो।