फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Freight riders picked up from the city's main bus stand

शहर के मुख्य बस अड्डे से उठाईं माल ढुलाई वाली रेहड़िया

विज्ञापन
Freight riders picked up from the city's main bus stand
उधमपुर। जिला प्रशासन के निर्देश पर देविकानगरी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद की कार्रवाई जारी है। वीरवार को नगर परिषद ने मुख्य बस अड्डे से माल ढुलाई वाली तिपहिया आठ रेहड़ियों को जब्त किया है। इसके अलावा आगे से अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जहां दुकानों के बाहर मार्किंग की जा रही है वहीं दुकानदारों को चेतावनी भी दी जा रही है। वीरवार को नगर के मुख्य बस अड्डे से माल ढुलाई वाली तिपहिया आठ रेहड़ियों को उठाया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि मुख्य बस अड्डे पर माल ढुलाई वाली रेहड़ियों की भरमार रहती है। इससे बस चालकों के साथ ही यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही जाम की समस्या भी पैदा होती है। कई बार संबंधित लोगों को हिदायत दी गई थी कि व्यवस्थित तरीके से बस अड्डे पर माल ढुलाई का काम करें और रेहड़ियों को बस स्टैंड के बीच में खड़ी न करें। साथ ही इस संबंध में लोगों की शिकायतें भी मिल रहीं थी। इनका संज्ञान लेते हुए वीरवार को सख्त कारवाई की गई है। साथ ही अन्य रेहड़ी वालों को भी हिदायत दी गई है कि वह नियमों का पालन करते हुए अपना काम करें, ताकि अन्य लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed