फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   fraud in the bathroom

बाथरूम बनाने में धांधली का आरोप

Wed, 27 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर Updated Wed, 27 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
fraud in the bathroom
crime - फोटो : demo pic

पूरे राज्य की तरह पंचैरी तहसील के स्कूलों में भी शिक्षा विभाग द्वारा बाथरूम बनाने स्थानीय लोगों ने धांधली किए जाने का आरोप लगाया है। लोगों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि बाथरूमों के निर्माण कार्य की 15 दिन में जांच कराई जाए।

विज्ञापन


कुलटेड़ निवासी कपूर चंद, सुभाष चंद्र, ठाकुर दास, रमेश कुमार ने बताया कि कुलटेड़ प्राइमरी स्कूल में बाथरूम बनाने के लिए विभाग द्वारा 93 हजार की राशि दी गई थी। बाथरूम में विभाग द्वारा चार वर्ग फुट टाइल लगाने का काम किया जाना था, केवल एक वर्ग फुट टाइल ही लगाई गई। लोगों की शिकायत के बाद विभाग ने अभी तक टाइलें लगाने का काम नहीं किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाथरूम का काम करने के लिए लेबर को केवल दस फीसदी ही मेहनताना दिया गया। उन्होंने कहा कि पंचैरी तहसील के अधिकतर स्कूलों में बाथरूम बनाने में धांधली की गई है। बाथरूम बनाने में केवल औपचारिकता ही गई है। बाथरूम के कार्य की छह माह पहले जांच की गई थी। इसके बाद विभाग का कोई भी अधिकारी स्कूलों में काम की जांच करने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने चेतावनी दी है कि शिक्षा विभाग बाथरूम के काम में खामियों की जांच पंद्रह दिन में करे। ऐसा नहीं होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed