फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Four people were killed from Corona in Udhampur

उधमपुर में कोरोना से चार लोगों की गई जान

विज्ञापन
Four people were killed from Corona in Udhampur
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। सोमवार को जहां संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई है वहीं, 228 नए मामले सामने आए हैं, जिससे जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इसके साथ ही 137 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। मौजूदा समय में 1647 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिले में रोजाना कोरोना संक्रमण के डेढ़ सौ से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण से जिंदगी की जंग हारने वालों की संख्या में भी अब बढ़ोतरी होने लगी है। बीते सप्ताह में लगभग 18 लोग कोरोना संक्रमण से जिंदगी की जंग हार चुके है। वहीं, अब सोमवार को चार और लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। सोमवार को 228 नए मामले आए सामने आए हैं, जबकि 137 लोग कोरोना को मात देने में हुए कामयाब हुए हैं। जिला में 1647 मामले अभी भी सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को सबसे अधिक 59 नए मामले मेडिकल ब्लॉक रामनगर में पाए गए हैं। इसके साथ ही वहां एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। दूसरे नंबर पर मेडिकल ब्लॉक टिकरी में 58 नए मामले पाए गए हैं और वहां दो लोगों की जान गई है। मेडिकल ब्लाक चिनैनी में भी एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई प्रयासों के बाद भी इनपर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हर रोज डेढ़ सौ अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। जहां पहले सबसे अधिक मामले ब्लॉक टिकरी और ब्लॉक रामनगर में सामने आ रहे थे। अब ब्लॉक चिनैनी में भी कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा बढ़ने लगा है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को भी जिला में कुल 228 नए मामले पाए गए हैं। इनमें मेडिकल ब्लॉक टिकरी में 58 नए मामले पाए गए हैं। इसके अलावा चिनैनी में भी 42, रामनगर में 59, पंचैरी में 11, बसंतगढ़ में 04, मजालता में 06, उधमपुर शहर में 44 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 04 व्यक्ति बेल्ट फोर्स के संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 9070 हो गए हैं। इनमें से 7324 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हो चुके हैं। 99 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में 1647 सक्रिय मामले अभी शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed