{"_id":"609c1c2f8ebc3edcb51b7cc3","slug":"four-days-after-the-opening-of-grocery-shops-in-devikanagri-relief-udhampur-news-jmu235161731","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविकानगरी में चार दिन बाद किराना दुकानें खुलने से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविकानगरी में चार दिन बाद किराना दुकानें खुलने से मिली राहत
विज्ञापन
उधमपुर। नगर में चार दिन बाद किराना दुकानें खोलने की अनुमति मिलने से नगरवासियों को काफी राहत मिली है। मंगलवार देर रात जिला मेजिस्ट्रेट इंदु कंवल चिब ने ट्वीट कर नगर में दूध, फल-सब्जी, मटन-चिकन सहित किराना की दुकानों को ईद के मद्देनजर बुधवार व वीरवार को दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी है।
वहीं, इनका समय भी दो घंटे के लिए बढ़ाया है। साथ ही अन्य दुकानों को भी अगले सप्ताह से खोलने की अनुमति देने की बात कही है। जबकि इससे पहले केवल दूध, फल-सब्जी और मटन-चिकन की दुकानें सुबह आठ से दस बजे तक ही खोलने की अनुमति थी। जबकि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते किराना दुकानें चार दिन से बंद थीं। बुधवार को जिला प्रशासन के आदेशानुसार दोपहर 12 बजे तक फल-सब्जी, चिकन-मटन और किराना दुकानें खुली रहने से नगरवासियों को काफी राहत मिली है। काफी दिनों के बाद शहर की सड़कों पर भी चहल-पहल देखने को मिली। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद दवा दुकानों के अलावा अन्य सभी को बंद करवा दिया गया।
इसके बाद पाबंदियां फिर लागू कर दी गईं। वहीं बीते चार दिनों से बंद किराना की दुकानों को खोलने की अनुमति दिए जाने से लोगों को काफी राहत मिली। जहां काफी संख्या में लोगों ने बाजारों में पहुंच कर फल-सब्जियों के अलावा किराना का सामान खरीदा। विशेषतौर पर फल-सब्जियों व किराना की दुकानों पर लोगों की संख्या अधिक रही। इस दौरान नगर के प्रवेश द्वारों पर की गई तारबंदी को भी हटा दिया गया था। लोगों का कहना था कि बीते चार दिनों से किराना की दुकानें पूरी तरह से बंद रहने से घरों में खाने पीने की चीजों की कमी हो गई थी। जिला प्रशासन को लोगों की समस्याओं को देखते हुए अन्य दुकानों को भी रोस्टर वाइज खोलने की अनुमति देनी चाहिए।