फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Four bike rallies taken out in honor of the martyrs of Kargil war reached Dras

कारगिल युद्ध के शहीदों के सम्मान में निकाली चार बाइक रैलियां द्रास पहुंची

विज्ञापन
Four bike rallies taken out in honor of the martyrs of Kargil war reached Dras
उधमपुर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर शहीदों के सम्मान में निकाली गई चार बाइक रैलियां शुक्रवार को द्रास सेक्टर में स्थित शहीदी स्मारक पर पहुंच गईं। एक रैली का नेतृत्व उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने किया।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने कहा कि लोग भारतीय सशस्त्र बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। यह देशभक्ति और जुनून की गहरी भावना है जो हर उस सैनिक में व्याप्त है जो सबसे दुर्गम मौसम और बर्फीली ऊंचाइयों पर चौकसी करता है। इनके प्रयासों को लोग पहचानते हैं जिनकी वे रक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बाइक रैली पूरे जम्मू-कश्मीर के आवाम के बीच भारतीय सैनिकों की वीरता को अमर करने का एक प्रयास है, जो हमारे देश और ध्वज के प्रति उनके अथक समर्पण की याद दिलाता है। बाइक सवारों ने घाटी के लोगों के दिल और दिमाग में एक अविश्वसनीय छाप छोड़ी है। उधमपुर, श्रीनगर, लेह और नौशेरा से शुरू हुई रैलियां कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए द्रास के कारगिल युद्ध स्मारक पर एकत्रित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed