फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Foundation Day

उत्तरी कमान में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस

विज्ञापन
Foundation Day
उत्तरी कमान के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सर्जीकल स्ट्राइक का डेमो देते सेना के जवान - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। भारतीय सेना के जांबाज हेलिकॉप्टर से दुश्मन के इलाके में घुसे। सुनसान इलाके में उतरने के बाद जांबाजों ने आतंकियों के ठिकानों की पहचान की और धावा बोल दिया। आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने के साथ ही आतंकियों का सफाया भी कर दिया। इसके फौरन बाद सर्जिकल स्ट्राइक टीम सकुशल हेलिकॉप्टर से इस पार लौट भी आई। उत्तरी कमान के 50वें स्थापना दिवस समारोह में सर्जिकल स्ट्राइक के इस नाट्य रूपांतरण को देख दर्शक रोमांचित हो उठे। उधमपुर में रविवार को चार पैरा बटालियन में हॉर्स, डॉग शो और पैरा मोटर डिस्प्ले का आयोजन भी किया गया। भव्य कार्यक्रमों में इसमें सेना के जवान, अधिकारी और उनके परिवार मौजूद थे।
विज्ञापन

सेना की उत्तरी कमान का स्थापना दिवस जून में मनाया जाता है, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण जून में इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था। अब हालात में थोड़ा सुधार होने के बाद 14 नवंबर को इसका आयोजन किया गया। हॉर्स शो के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जवानों ने घुड़सवारी के करतब करते हुए दर्शाया कि पुराने जमाने में घोड़े से युद्ध लड़े जाते थे, और हाथी पर सवार दुश्मन को भी पराजित कर दिया जाता था। करतब देखकर सभी ने तालियां बजाईं।
विज्ञापन

इस दौरान एक जोकर ने दर्शकों का मनोरंजन भी किया। इसके बाद सेना के बैंड शो का आयोजन किया गया, जिसमें सेना के दो बैंड ने शानदार प्रदर्शन किया। बैंड शो के बाद डॉग शो का आयोजन किया गया। डॉग शो में कुत्तों ने कई करतब दिखाए। डॉग स्क्वायड की मदद से आतंकियों को ढूंढकर मार गिराने का अभ्यास दिखाया गया। कुत्तों के करतब को देख कर हर कोई हैरान था। डॉग शो में दिखाया कि आतंकी ऑपरेशन के दौरान कुत्ते जवान के इशारों पर काम करते हैं। शो का दर्शकों ने पूरा आनंद लिया और खूब सराहना की। अंत में अधिकारियों ने शो में हिस्सा लेने वाले जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उत्तरी कमान के स्थापना दिवस पर डॉग शो में करतब दिखाते प्रशिक्षण प्राप्त कुत्ते

उत्तरी कमान के स्थापना दिवस पर डॉग शो में करतब दिखाते प्रशिक्षण प्राप्त कुत्ते- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed