फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   found deda in reasi

Udhampur News: अढ़ाई महीने बाद जमीन से निकाला लापता व्यक्ति का नरकंकाल। हत्या के आरोप में बेटे सहित दो अन्य गिरफ्तार

विज्ञापन
found deda in reasi
रियासी। जिले के टोट क्षेत्र में लगभग ढाई महीने पहले लापता हुए व्यक्ति का कंकाल सिरला भागा क्षेत्र में एक स्थान पर जमीन के नीचे से निकाला गया। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति की हत्या कर उसका शव दबा दिया गया था। शनिवार को देर शाम पुलिस ने व्यक्ति के शव का कंकाल बरामद किया।
विज्ञापन

30 मार्च को टोट निवासी दलीप सिंह पुत्र गोपी चंद ने पुलिस स्टेशन रियासी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका भाई परमजीत सिंह 27 मार्च से लापता है। तीन दिनों तक उसकी कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। परमजीत के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। लापता व्यक्ति के फोन काॅल डिटेल को खंगाला गया और उसके संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की गई। एसएचओ विजय शर्मा और डीएसपी नीरज पढ़यार ने कई लोगों से पूछताछ करने के अलावा मृतक के बेटे से भी पूछताछ की। गांव में कुछ स्थानों पर जाकर वहां के स्थानीय लोगों से भी बात की गई। पूछताछ के दौरान मृतक का बेटा बयान बदलता रहा। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने कबूला कि उसने अपने पिता की हत्या की है। इसमें उसके साथ दो अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने मृृतक के बेटे विकास ठाकुर के अलावा सुशील चंद्र पुत्र संसार चंद निवासी चौराकोट और विपिन कुमार पुत्र रतन लाल निवासी कोटली मनयोतरा को गिरफ्तार कर लिया। सभी ने अपना जुर्म कबूल कर परमजीत की हत्या करने का आरोप स्वीकार किया। तीनों की निशानदेही पर सिरला भागा क्षेत्र में एक स्थान पर जाकर पुलिस ने शव को जमीन से निकाला जोकि कंकाल बना गया था। बताया जाता है कि परमजीत की हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को सिरला भागा क्षेत्र में सड़क किनारे बने एक पैराफिट के पीछे जाकर दबा दिया था। उक्त स्थान पर स्थानीय लोगों की आवाजाही काफी कम होती है। शनिवार देर शाम पुलिस शव को जिला अस्पताल लाई, जहां से उसे जीएमसी जम्मू के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि परमजीत की हत्या किए जाने की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। मृतक के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। केस में कार्रवाई जारी है। फिलहाल तीनों आरोपियों पर 302, 368, 342, 109-34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed