{"_id":"636fec5f780b43207370c301","slug":"footpath-udhampur-news-jmu272147291","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर: दूसरे ही दिन रेहड़ियों से भर गए नो रेहड़ी जोन, अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर: दूसरे ही दिन रेहड़ियों से भर गए नो रेहड़ी जोन, अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Sun, 13 Nov 2022 06:28 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:28 PM IST
सार
शहरवासियों का कहना है कि नगर परिषद और पुलिस को मिलकर अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्ती के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
उधमपुर: शहर के नो रेडी जोन मैं अलग-अलग जगा खड़ी रेडिया.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर पुलिस की कार्रवाई के दूसरे ही दिन खाली करवाए गए नो रेहड़ी जोन फिर से रेहड़ियों से भर गए। सलाथिया चौक, गोल मार्केट और कोर्ट सुबह से शाम तक रेहड़ियों से भरे नजर आए। वहीं शहरवासियों का कहना है कि नगर परिषद और पुलिस को मिलकर अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्ती के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
शहर को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को शहर में अभियान चलाकर पहली बार नो रेहड़ी जोन से रेहड़ियों को हटवाया था। इनकी कार्रवाई के बाद सुबह से शाम तक शहर के अंदर नो रेहड़ी जोन खाली नजर आए थे और दिन भर यातायात व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलती रही थी। लेकिन दूसरे ही दिन पुलिस की कार्रवाई के बंद होते ही शनिवार को नो रेहड़ी जोन एक बार फिर से रेहड़ियों से भरे नजर आए। गोल मार्केट इलाके में बनाए गए नो रेहड़ी जोन में कतार में रेहड़ियां लगी नजर आईं। इनको देखकर लग ही नहीं रहा था कि इन पर एक दिन पहले ही पुलिस ने कार्रवाई की है। इसी कारण गोल मार्केट में दिन भर यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
इसी तरह कोर्ट रोड में भी विभिन्न स्थानों पर रेहड़ियां लगी नजर आईं। इनमें बेखौफ होकर रेहड़ी वाले सामान बेच रहे थे। कोर्ट रोड में ज्यादातर रेहड़ियां दुकानों के बाहर लगी हुई थीं। इस स्थान से भी शुक्रवार को कई रेहड़ियों को हटाने के साथ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इसी तरह सलाथिया चौक के नो रेहड़ी जोन में रेहड़ियां तो लगी नजर नहीं आई, लेकिन लंबी कतार में फड़ियां लगी हुई थीं।
विज्ञापन
इसको लेकर शहरवासियों ने कार्रवाई पर ही सवाल खड़ा किया है। विजय कुमार, रवि कुमार, नकेश कुमार व अन्य शहरवासियों का कहना था कि पिछले कई वर्षों से पूरा शहर अतिक्रमण की चपेट में है। अब शहर में यह हालात बन गए हैं कि हर गली व सड़क में रेहड़ियां लग गई हैं। इन पर कोई लगाम नहीं लगा पा रहा है। पुलिस व नगर परिषद की कार्रवाई केवल औपचारिकता के लिए ही होती है। अब पुलिस व नगर परिषद को मिलकर सख्त कदम उठाने होंगे।
नो रेहड़ी जोन में फिर से रेहड़ियों का लगना चिंता की बात है। इसको लेकर नगर परिषद के सीईओ के साथ बात की है। सीईओ ने सोमवार से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही व्यापार मंडल इस परेशानी को एसएसपी के समक्ष रखकर भी समाधान निकालने का प्रयास करेगा। -जितेंद्र वरमानी, व्यापार मंडल के प्रधान।
अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई के लिए पुलिस के साथ बातचीत की गई है। पुलिस ने कुछ कार्रवाई भी की है। नो रेहड़ी जोन से रेहड़ियों को हटाने के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम करने का प्रयास किया जाएगा। -डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद चेयरमैन।