{"_id":"683f56d7ad5ff46dc609bb55","slug":"flour-rate-minimum-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-123854-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: महंगाई की मार में आम आदमी को आटे के दाम में कटौती का मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: महंगाई की मार में आम आदमी को आटे के दाम में कटौती का मरहम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 450 तक पहुंच चुकी 10 किलोग्राम आटे की गुत्थी का दाम 300 से 350 तक पहुंमा
संवाद न्यूज एजंसी
उधमपुर। फसल तैयार होने पर नए गेहूं की उपलब्धता बढ़ने से बाजार में आटे के दाम में आइ गिरावट से आम आदमी को महंगाई की मार में कुछ हद तक राहत मिल रही है। एक महीना पहले जो 10 किलोग्राम आटे की गुत्थी कीमत 400 रुपये के पार पहुंच गई थी आज वही 300 से 350 रुपये में आसानी से उपलब्ध हो रही है।
नई फसल तैयार होने पर ताजा गेहूं उपलब्ध होने का सीधा असर आटे के दामों में देखने को मिल रहा है। जहां मार्च- अप्रैल तक आटे की प्रति किलो 40 से 45 रुपये तक पहुंच गई थी, जबकि 50 किलो का बोरा थोक में 1700 रुपये के करीब मिल रहा था और 10 किलोग्राम गुत्थी 400 रुपये पार कर चुकी थी तो वहीं अब 50 किलोग्राम का बोरा 1500 रुपये में आसानी से उपलब्ध है। खासकर प्रति किलोग्राम 30 से 35 रुपये में पहुंच गया है और 10 किलोग्राम की गुत्थी 300 से 350 रुपये में आसानी से उपलब्ध हो रही है। अगली फसल तैयार होने तक जैसे-जैसे गेहूं की उपलब्धता कम होती जाएगी, आटे के दाम फिर से बढ़ने लगेंगे।
कोट..
फसल तैयार होने पर गेहूं की उपलब्धता बढ़ने और अप्रैल के बाद ताजे गेहूं से तैयार होने वाले आटे की मांग बढ़ने पर कीमतों में कमी आई है। रोजाना फ्रैश आटा बाजार में उपलब्ध हो रहा है और कीमतों में भी काफी कमी आई है। : जतिंद्र बरमानी, अध्यक्ष व्यापार मंडल।