फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Flag March in Katra

Udhampur News: ब्लैकआउट का सख्ती से पालन करें, अफवाहों से बचने की अपील

विज्ञापन
Flag March in Katra
पुलिस जागरूक करने के लिए फ्लैग मार्च निकालते हुए संवाद
कटड़ा। धर्मनगरी में ब्लैक आउट का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। शनिवार दोपहर को पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया ताकि आम जनता को सतर्क किया जा सके और ब्लैक आउट के नियमों का पालन करने की चेतावनी दी जा सके।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों व प्रशासन के अधिकारियों ने माइक के जरिए लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। खासतौर पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने और एक जगह इकट्ठे न हो नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया। प्रशासन ने यह भी साफ किया कि ब्लैकआउट जैसी अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं जो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें। पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई है कि ब्लैक आउट के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा है कि लोगों को केवल अत्यावश्यक कार्यों के लिए ही घर से निकलना चाहिए। इस मोके पर एसएसपी पर्मवीर सिंह, एसड़ीएम पियूष धोत्रा, एसपी विपन चन्द्रन, डीएसपी डॉ विषम दुबे,थाना प्रभारी ख्यातिमान खजुरिया, सहित पुलिस जवान व अन्य प्रशानिक अधिकारी आधि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed