फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   fit india moovment in udhampur

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
fit india moovment in udhampur
साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते डीसी डा. सिंगला। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। खेल दिवस के दिन केंद्र सरकार की तरफ से शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट के तहत शनिवार को प्रशासन ने यूबी रनबोनदुर के सहयोग से साइकिल रैली निकाली, जिसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से कई साइकिलिस्ट ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त डा. पीयूष सिंगला मुख्य मेहमान थे।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे डा. सिंगला ने संगूर इलाके से साइकिल रैली केे झंडी दिखा कर रवाना किया। यह साइकिल रैली जम्मू से होती हुई सांबा जाएगी और फिर इसी रास्ते से वापस लौट जाएगी। साइकिल रैली करीब 200 किलोमीटर का सफर तय करेगी। डीसी ने कहा कि इस रैली के आयोजन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में जानकारी देना है। साथ ही लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करना है। युवाओं को संदेश देना है कि वह आपने आप को खेलों के जरिए स्वस्थ्य रख सकते हैं। हर आयु के लोग घरों में व्यायाम करें और अपने आप को स्वस्थ रखें। प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया मूवमेंट की शुरूआत की है और हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम इसमें सहयोग करें। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसमें सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed