{"_id":"60ad42708ebc3e719e5fa676","slug":"first-day-vaccine-applied-to-2894-in-the-age-group-of-18-to-45-udhampur-news-jmu235990944","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 18 से 45 आयु वर्ग में 2894 को लगाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 18 से 45 आयु वर्ग में 2894 को लगाया टीका
विज्ञापन
उधमपुर। लंबे इंतजार के बाद जिले में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सप्ताह के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। शाम तक जिले में 18 से 45 आयु वर्ग के 2894 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें दुकानदार, वाहन चालक, एडवोकेट शामिल हैं। इसके साथ 878 फ्रंट लाइन वर्कर्स, हेल्थ वर्कर्स, 45 से 60 आयु वर्ग और वरिष्ठ नागरिकों को भी वैक्सीन लगाई गई है।
गौरतलब है कि सरकार की तरफ से कुछ जिलो में मंगलवार से बड़े पैमाने पर वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया गया है। इसमें एक जिला उधमपुर को भी रखा गया है। उधमपुर में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए 24 सेंटर तैयार किए हैं। शुरूआत में दुकानदार, ढाबे वाले, बारबर, होटल कर्मचारी, रेहड़ी व फड़ी वाले, मैकेनिक, यात्री वाहनों के चालक व कंडक्टर, वकील, मीडियाकर्मियों को वैक्सीन लगाना निर्धारित किया गया है। इसके लिए विशेष तौर पर 25 से 31 मई तक अभियान की शुरूआत की गई है। मंगलवार को पहले दिन पूरे जिले में कुल 2894 लोगों को वैक्सीन लगाई है। वैक्सीन लगवाने वालों 1923 दुकानदार, 64 ढाबा मालिक व कर्मचारी, 109 होटल के वेटर व अन्य स्टाफ, 36 रेहड़ी व फड़ीवाले, 40 बारबर, 40 मैकेनिक, 378 चालक व कंडक्टर, 104 वकील, पांच मीडियाकर्मी, 61 कालेज व यूनिवर्सिटी की स्टाफ, 41 कोविड ड्यूटी के लिए नियुक्त किया गया स्टाफ, 17 मजदूर, 33 अनाथ व सिंगल मदर, चार विधवा महिलाएं, तीन सुरक्षाकर्मी शामिल थे। वैक्सीनेशन का निरीक्षण करने के लिए डीसी इंदु कंवल चिब ने शहर में बनाए गए कई सेंटरों का निरीक्षण किया और वैक्सीन लगवाने वालों और काम कर रहे स्टाफ के साथ बातचीत की। सबका वैक्सीन लगवाने के लिए हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के आयोजन में व्यापार मंडल ने बहुत ज्यादा सहयोग किया है।
इसके साथ ही चार स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली और एक को दूसरी डोज, 39 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली और तीन को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग के 638 लोगों को पहली डोज, 60 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और छह को दूसरी डोज दी गई है। मंगलवार को कुल 3702 लोगों को वैक्सीन लगाई है।