फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   first corona positive case in udhampur city

70 वर्ष की महिला सहित पांच श्रमिक पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
first corona positive case in udhampur city
अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। जिले में बुधवार को चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। शहर के बीच हेड पोस्ट आफिसर के पास एक 70 वर्ष की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई है। इसके साथ ही दिल्ली, लुधियाना और गुरुग्राम से ट्रेन का सफर कर लौटे श्रमिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूचना मिलने के बाद महिला के परिवार के दस सदस्यों को प्रशासन ने क्वारंटीन कर लिया। जल्द इनके भी कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। जानकारी अनुसार 18 मई सोमवार को महिला की चेस्ट में इंफेंक्शन होने पर परिवार के सदस्य उपचार के लिए नारायणा अस्पताल कटड़ा लेकर गए थे, जहां जब महिला की जांच की तो डाक्टरों को कोरोना संक्रमण होने का संदेह हुआ और महिला को तुरंत जीएमसी रेफर कर दिया गया। जम्मू पहुंचने पर जीएमसी में महिला के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए और बुधवार सुबह इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की फिर से चिंता बढ़ गई। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत महिला के संपर्क में रहने वाले लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया। परिवार के दस लोगों का पता लगा दिया गया है और इनको क्वारंटीन कर लिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग पता लगा रहा है कि किस प्रकार घर में रहने के बावजूद महिला कोरोना संक्रमणक शिकार हो गई। अभी तक महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। हालांकि महिला का एक बेटा निजी लैब में काम करता है। जबकि एक बेटा जम्मू में रहता है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जल्द ही संपर्क में रहने वाले लोगों के भी कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। दूसरा पॉजिटिव मामला दिल्ली से लौटे श्रमिक का सामने आया है। श्रमिक 16 मई को दिल्ली से उधमपुर लौटा था और इसको पहुंचते ही क्वारंटीन कर लिया गया था। जब प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो इसको जीएमसी रेफर कर दिया गया। तीसरा पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति मजालता तहसील का रहने वाला है। यह भी कुछ दिन पहले ही हरियाणा से लौटा था और इसको भी पहुंचते ही क्वारंटीन कर लिया गया था। इसकी उम्र करीब 38 वर्ष है। चौथा पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति रामनगर के रांग के इलाके का रहने वाला है। यह ग्ररुग्राम में काम कर रहा था और 17 मई को दिल्ली से ट्रेन से उधमपुर लौटा और इसको कोरोना टेस्ट करवाने के बाद क्वारंटीन कर लिया गया था। शाम करीब छह बजे जम्मू में क्वारंटीन उधमपुर के रामनगर तहसील में रहने वाला श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी के साथ बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या पांच पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed