{"_id":"613273838ebc3e7a191cbc5c","slug":"fire-udhampur-news-jmu242894764","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। बनिहाल के कराचीहाल गांव में शुक्रवार तड़के आग लगने की घटना में एक दो मंजिला मकान के 12 कमरे जल कर राख हो गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लोगों ने प्रभावित परिवार को राहत और मदद देने की मांग की है।
शुक्रवार तड़के ग्राम कराचीहाल चंबलवास बनिहाल निवासी अब्दुल रशीद के घर की ऊपरी मंजिल में आग लग गई और घर के अन्य 12 कमरों को आग ने चपेट में ले लिया और राख हो गया। बताया जाता है कि पास की एक मस्जिद में सुबह की नमाज अदा करने जा रहे कुछ लोगों ने घर की ऊपरी मंजिल से धुआं निकलते हुऐ देखा, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
बाद में स्थानीय स्वयंसेवक भी मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। फायर स्टेशन बनिहाल से दमकल की गाड़ी भी पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के 12 कमरे पूरी तरह जल गए थे। आग में सारा सामान जलकर राख हो गया था, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या जख्मी होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।