{"_id":"6266f0bdc07f17161e2410cd","slug":"fire-in-forest-udhampur-news-jmu2585529168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगेड़ा के जंगल में लगी आग बेकाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगेड़ा के जंगल में लगी आग बेकाबू
विज्ञापन
उधमपुर: गंगेढा की पहाड़ियों में लगी आग.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर से सटे गंगेड़ा इलाके की पहाड़ी पर रविवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। वन विभाग रात से ही आग पर काबू पाने में लगा है, लेकिन सोमवार रात तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका। तेज हवा चलने के कारण आग भड़कती जा रही है।
गर्मी बढ़ने के साथ जंगलों में आग लगने के मामले भी बढ़ने लगे हैं। कुछ दिनों से जिले के विभिन्न हिस्सों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बार शहर से सटे जंगल में आग लगी है। रविवार देर रात अचानक गंगेड़ा के जंगल में आग लग गई। सोमवार तड़के लोगों को पता चला तो वन विभाग को सूचित किया गया। जानकारी मिलने पर विभाग आग बुझाने पहुंचा। साथ ही स्थानीय लोग भी आग बुझाने पहुंचे गए।
लेकिन, आग भड़कती चली गई। आग की चपेट में कई पेड़ आ गए हैं, जिससे वन को बहुत नुकसान हो रहा है। घंटों मशक्कत करने के बाद कुछ हद तक आग पर काबू पाया गया। लेकिन, अचानक मौसम बदलने और हवा चलने से फिर आग भड़कने लगी। शाम को समाचार लिखे जाने तक जंगल में आग लगी हुई थी, और विभाग के कर्मचारी व स्थानीय लोग इसे बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लोगों का कहना था कि आग लगने वाले स्थान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर लोगों के घर हैं। अगर आग पर काबू नहीं पाया गया तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

उधमपुर: गंगेढा की पहाड़ियों में लगी आग.- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन