फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   fir

आपत्तिजनक ट्वीट पर उधमपुर में वकील के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
fir
उधमपुर। पैंथर्स पार्टी के जिला युवा उपप्रधान पवन सिंह ने सोमवार को उधमपुर पुलिस स्टेशन में आपत्तिजनक ट्वीट करने पर वकील दीपिका सिंह राजावत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी को किसी कीमत पर ही सहन किया जाएगा। उनकी मांग है कि वकील के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दिनों महिला वकील ने धर्म विशेष पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसका हर जगह विरोध हो रहा है। रविवार को पैंथर्स पार्टी के युवा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सलाथिया चौक पर प्रदर्शन किया था। सोमवार को पवन सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ उधमपुर पुलिस स्टेशन पहुंच कर दीपिका के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। पवन सिंह का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी को किसी कीमत पर भी सहन नहीं किया जाएगा। सख्त कार्रवाई होने के बाद ही इस तरह की बयानबाजी को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed