फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   farmer news

Udhampur News: मधुमक्खी पालन पर कार्यशाला, 200 किसानों ने लिया भाग

विज्ञापन
farmer news
रामनगर। राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन के तहत कृषि विभाग की मधुमक्खी पालन पर दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गई। इसमें वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन की विधियों को बढ़ावा देने, आय में वृद्धि करने संबंधी 200 से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में ग्रामीण महिलाओं ने भी भागीदारी दिखाई।
विज्ञापन

अंतिम दिन की कार्याशाला का उद्घाटन मुख्यातिथि उपमंडल मजिस्ट्रेट रामनगर राजिंदर सिंह राणा ने किया। उन्होंने युवा, शिक्षित किसानों, विशेष रूप से किसान उत्पादक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों में शामिल किसानों से मधुमक्खी पालन को लेकर चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। मुख्य कृषि अधिकारी संजय आनंद ने मधुमक्खी पालन के लिए चलाई जा रही सरकारी पहलों पर प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि शहद के लिए बाजार उपलब्ध करवाने में विभाग मधुमक्खी पालकों की सहायता करेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र में छत्ता प्रबंधन, रोग की रोकथाम और शहद बनाने के विषय शामिल रहे। विशेषज्ञों सुखबीर सिंह और अरुण सम्याल ने मधुमक्खी पालन की तकनीकों पर व्याख्यान दिया। मधुमक्खी पालन विकास अधिकारी पवन तलवार ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। प्रगतिशील मधुमक्खी पालकों ने स्टॉल भी लगाए जिनका एसडीएम राणा ने निरीक्षण किया। उन्होंने मधुमक्खी पालन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी विनोद गुप्ता, उप-विभागीय कृषि अधिकारी संजय शर्मा सहित अन्य प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed