फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   farmer free to sell crop anywhere

किसान के बोले केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह-अपनी उपज को बेचने के लिए आजाद

विज्ञापन
farmer free to sell crop anywhere
डॉ. जितेंद्र सिंह से वीडियो कांफ्रेंस से बातचीत करते किसान।
उधमपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वीरवार को कहा कि कृषि सुधार कानून में ऐसी व्यवस्था है, जिससे किसान और व्यापारी मंडी से बाहर फसल बेचने के लिए आजाद होंगे। इससे राज्य के भीतर अथवा बाहर व्यापार को बढ़ावा दिया जा सकेगा। कृषि सुधार कानून से उपज की मार्केटिंग और ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा भी कम होगा और किसानों को बिक्री, फार्म सेवा, कृषि बिजनेस फर्मों प्रोसेसर्ज, थोक विक्रेताओं, बड़े खुदरा विक्रेताओं और निर्यातकों के साथ जुड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री वीरवार को उधमपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्र के किसानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कृषि सुधार कानून पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने वीरवार को टिकरी, जिब, मांड, मनसोत रठियान, कैंबल डंगा, रौन दोमेल व उधमपुर में वर्चुअल बैंठकें कर किसानाें को नए कृषि सुधार कानून की जानकारी दी। मनसोत रठियान में कार्यक्रम के दौरान किसानों के साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन खजूरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पवन खजुरिया ने कहा कि किसानों को कांग्रेस भ्रम जाल में फंसा रही है। किसानों को भ्रम से बचाने के लिए प्रदेश भाजपा ने अपने पदाधिकारियों को किसानों के बीच जाकर उन्हें सही स्थिति समझाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा किसानों को भड़काने बाले बयानों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। इसके लिए टिकरी, जिब, मांड, मनसोत रठियान, कैम्बल डंगा, रौन दोमेल व उधमपुर में वीरवार को वर्चुअल बैठकों का आयोजन किया गया। इसके अलावा जिला रामबन के किसानों से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जरिये बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed