फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   encrochment

पंजीकरण कक्ष के बाहर लगी रेहड़ियों से लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
encrochment
कटड़ा। धर्मनगरी में हर चौक चौराहे पर रेहड़ियों का जमघट लगा रहता है। मुख्य बस स्टेंड पर पंजीकरण कक्ष पास तो इतनी रेहड़ियां होती हैं कि यात्रियों को बस से उतर कर पटरी पर खड़े होने और यात्रा पर्ची कक्ष तक जाने में काफी दिक्कत आती है।
विज्ञापन

प्रशासन ने इनके लिए एक रेहड़ी जोन भी बनाया है। लेकिन, रेहड़ियां उस चयनित जगह की बजाय बस स्टेंड और अन्य जगहों पर ही लगती हैं। यह इलाका भीड़भाड़ वाला होने के कारण यहां कुछ समय पहले एक बड़ा हादसा भी हो चुका है। बावजूद इसके प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

कस्बे में देश-दुनिया से हर रोज लोग आते हैं। लेकिन, चौराहे पर रेहड़ियों के कारण लगी भीड़ से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ महीने पहले पंजीकरण कक्ष के बाहर भीड़ होने के चलते एक बच्चे की गाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई थी। कक्ष के बाहर रेहड़ियां लगने से वहां भीड़ रहती है। जब कोई गाड़ी बस स्टेंड पर आती है तो भीड़ के कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सप्ताह नगर पालिका ने लाइसेंस और गैर लाइसेंस वाली रेहड़ियों पर कार्रवाई की थी। इसमें रेहड़ी वालों को अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी गई। लेकिन, कार्रवाई खत्म होने के बाद माहौल फिर से वैसा ही हो गया। यहां लगने वाली ज्यादातर रेहड़ियां गैर लाइसेंस वाली है। इस पर नगर पालिका के अध्यक्ष विमल इंदु का कहना है कि कस्बे में अतिक्रमण पर कार्रवाई अक्सर होती है। मुख्य बस स्टैंड पर भी हाल ही में कार्रवाई हुई है, लेकिन उस समय लोग भाग जाते हैं। इनके लिए जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed