फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   emporary workers will movement again

अस्थायी कर्मी फिर करेंगे आंदोलन

Wed, 06 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा Updated Wed, 06 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
emporary workers will movement again

म्युनिसिप्ल कमेटी में काम करने वाले चार सौ के करीब अस्थायी कर्मचारियों ने एक बार फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। करीब एक महीना पहले हड़ताल के दौरान कर्मियों को प्रशासनिक स्तर पर दिए गए आश्वासन पर अमल नहीं होने से रोषजदा कर्मचारियों ने बुधवार से हड़ताल का एलान किया।

विज्ञापन


मंगलवार को सैकड़ों अस्थायी कर्मचारियों ने म्युनिसिपल कार्यालय के परिसर में एकत्रित होना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके प्रधान सोहन चंद का कहना था कि एक महीना पहले निदेशक लोकल बाडीज सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया गया था कि सात दिन में अस्थायी कर्मियों को एक महीने का वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


25 दिन में कर्मियों के बकाया वेतन पर भी रिपोर्ट तैयार कर राशि जारी कर दी जाएगी। जबकि अभी तक कर्मचारियों का ना तो एक महीने का वेतन दिया गया और न ही बकाए का ब्योरा सार्वजनिक किया गया। इस विवाद पर रोषजदा कर्मियों ने बुधवार से फिर हड़ताल शुरू करने की चेतावनी प्रशासन को आंदोलन छेड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कुलदीप कृष्ण को अस्थायी कर्मियों ने अपनी स्थिति से रूबरू करवाया। गौरतलब है कि एक महीना पहले 40 महीनों का बकाया वेतन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए पांच अस्थायी कर्मियों ने फिनायल पी लिया था, जिससे हालात अनियंत्रित होने वाली स्थिति उत्पन्न हो गई थी।


वहीं प्रशासन द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद कर्मियों ने आंदोलन खत्म कर दिया था। वहीं अब उसी आश्वासन के पूरा नहीं होने का हवाला देते हुए फिर से हड़ताल पर जाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed