{"_id":"585adebb4f1c1b8e03e3a7df","slug":"employees-demonstrated-against-the-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाले गए कर्मचारियों का कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाले गए कर्मचारियों का कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगलिहार हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट चंद्रकोट के काम में लगी निर्माण कंपनी द्वारा 69 कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के विरोध में बुधवार को बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया गया। कंपनी द्वारा निकाले गए कर्मचारियों में स्किल्ड, नान स्किल्ड और टेक्निकल कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट के सिविल कार्य में जुटी कंपनी जेपी एसोसिएट्स ने निकाले जाने वाले कर्मचारियों की सूची बुधवार को जैसे ही चस्पा की तो कर्मचारियों में आक्रोश पैदा हो गया। निकाले गए और नहीं निकाले गए कर्मचारी एकत्रित होकर चंद्रकोट स्थित कंपनी के कार्यालय के पास प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी पहले भी कर्मचारियों को निकाल चुकी है। अब 69 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। ऐसे में वह लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्हें अन्य कंपनियों में भी रोजगार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
कंपनी के मैनेजर का कहना है कि जिन कर्मचारियों को सेवा से निकाला गया है उनकी सूची जारी कर दी गई है। अधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट का सिविल कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है। प्रोजेक्ट को जम्मू कश्मीर पावर डेवलपमेंट कार्पोरेशन को हैंडओवर किया जा चुका है। काम पूरा होने के बाद कर्मचारियों की जरूरत नहीं रह गई थी। जिन कर्मचारियों, श्रमिकों को निकाला गया है उन्हें उनका हक दिया जा चुका है। जिनका बाकी है उन्हें भी जल्द दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन की खबर पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया। इसके बाद प्रदर्शन बंद कर दिया गया। गौरतलब है कि चंद्रकोट में चिनाब दिया पर बना इस पावर प्रोजेक्ट के आसपास कड़ी सुरक्षा रहती है।
पुलिस के जवान भी तैनात रहते हैं। 900 मेगावाट का यह पावर प्रोजेक्ट रियासत के लिए अहम है। इसका निर्माण दो चरणों में किया गया है। पहले चरण का उद्घाटन 2008 में किया गया था तो दूसरे चरण का उद्घाटन वर्ष 2015 में किया गया। बता दें कि काम पूरा होने के साथ-साथ कंपनी कर्मचारियों को पहले भी निकालती रही है।