{"_id":"61253ed28ebc3e7a1a5a4341","slug":"electricity-water-problem-should-be-solved-udhampur-news-jmu2422037145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी की समस्या को दूर किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी की समस्या को दूर किया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। तंदाल वेस्ट इलाके के लोगों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को डीसी इंदु कंवल चिब से मिला। इस दौरान ज्ञापन सौंप कर पानी और बिजली की समस्या से अवगत करवा कर जल्द राहत दिलाने की मांग उठाई है। डीसी ने जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
दोपहर के समय तंदाल वाटर शेड के चेयरमैन विजय सिंह व डीडीसी सदस्य जगानू परीक्षित सिंह के नेतृत्व में शिष्टमंडल डीसी के पास पहुंचा। इस दौरान उन्होंने बताया कि इलाके में छह माह से पानी की समस्या बनी हुई है। सैकड़ों परिवारों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है, जिससे वह काफी परेशान है। कई बार अवगत करवाने के बावजूद विभाग को सुध नहीं ले रहा है। साथ ही इलाके में आज तक बिजली के पक्के खंभे नहीं लगाए गए हैं।
कई वर्षों से लकड़ी के पोल लगाकर सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। बारिश और तेज हवा में बिजली गुल हो जाती है। कई बार बार तो कई दिन तक सुविधा नहीं बहाल नहीं होती है। उनकी मांग है कि पक्के पोल लगाकर बिजली सेवा में सुधार किया जाए। 13 वर्ष पहले पारली से त्रिला तक सड़क का निर्माण किया गया था। इसके लिए कई ग्रामीणों की जमीन का अधिग्रहण किया था, लेकिन आज तक ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिला है। डीडीसी परीक्षित सिंह ने कहा कि जगानू क्षेत्र में काफी हद तक ट्रांसफार्मर को बदल कर परेशानी को दूर किया जा चुका है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर को अपग्रेड किया गया है। तनाल वेस्ट इलाके में भी परेशानियों को दूर करने के लिए प्रशासन से मदद मांगी गई है।