फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Electricity Supply Off

Udhampur News: तीन दिन में 411.0 एमएम पानी बरसा, सड़कों और घरों को नुकसान

विज्ञापन
Electricity Supply Off
उधमपुर। पंचायत कोटीबाला में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ अजय कुमार का मकान। संवाद
-आपूर्ति लाइनों में फाल्ट आने से ठप हुई बिजली आपूर्ति ने भी बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में दो दिन से भारी बारिश हो रही है। इससे आई बाढ़ और भूस्खलन ने फिर से जिले के भीतर घरों और सड़कों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बिजली आपूर्ति लाइनों में फाल्ट आने से दो दिन से कई ग्रामीण और शहरी इलाके अंधेरे में डूबे रहे। प्रशासन की तरफ से किए जा रहे राहत कार्याें में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक एक से दो सितंबर के बीच 24 घंटे में सबसे अधिक 295 एमएम बारिश हुई जबकि सोमवार देर रात से लेकर बुधवार शाम 5:30 बजे तक उधमपुर जिले में 411.0 एमएम पानी बरसा। इससे जहां नदी-नाले उफान पर रहे। कई ग्रामीण व शहर के आसपास के इलाकों में बाढ़ व भूस्खलन से सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई। कई जगहों पर इससे कई कच्चे घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बिजली आपूर्ति लाइनों में भी कई जगह फाल्ट आ गए और लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में यहां-यहां बंद रही बिजली
शहर के भीतर कई जगहों पर सोमवार रात से बंद हुई बिजली आपूर्ति बुधवार को भी दिनभर बहाल नहीं हो पाई। शहर के चबूतरा बाजार, बाड़ेयां, हाउंसिग कालोनी, जेनेरेशन कालोनी, आंबेडकर कालोनी, बट्टल बालियां, दोमेल, भारत नगर, ग्रिड स्टेशन के नजदीक जखैनी और आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे। हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारी तेज बारिश में आपूर्ति की बहाली के काम में जुटे रहे। कई जगहों पर बुधवार शाम तक बिजली आ भी गई थी जबकि कई इलाकों में अधिक फाल्ट की वजह से बिजली बहाली में देरी से लोगों के इनवर्टर तक भी जवाब दे गए। माेबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को आसपास के इलाकों में जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------

जखैनी, सुक्की करलाई, बली नाला, थर्ड आदि इलाकों में कच्चे घर क्षतिग्रस्त
बारिश के चलते उधमपुर के सुक्की करलाई, थर्ड, बली नाला, कोटलीवाला, सयाल आदि इलाकों से भूसख्लन की चपेट में आने से कच्चे और कुछ पक्के मकान क्षतिग्रस्त होने के मामले भी रिपोर्ट किए गए हैं। बुधवार को भी शाम तक बाजारों से ग्राहकों की रौनक गायब रही। रेहड़ियों और फड़ियों पर होने वाला कारोबार भी ठप रहा। वहीं ग्राहकों की आवक कम होने से शहर का कारोबार भी मंदा रहा जिससे कारोबारियों के चेहरों पर भी मायूसी छाई रही।

प्रभावितों को राहत व राशन वितरण के लिए डटे रहे कर्मचारी व स्वयंसेवक दल
लगातार बारिश के बीच भी प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने, उनके लिए टेंट, राशन जैसी सुविधाएं व मदद मुहैया करवाने और बंद सड़कों के अलावा बिजली और जलापूर्ति जैसी जरूरी सुविधाओं की बहाली के लिए प्रशासनिक टीमों के साथ स्वयंसेवक दलों के सदस्य भी मैदान में डटे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed