फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Electricity not restored even after three days in kalata

कालटा में तीन दिन बाद भी बिजली बहाल नहीं

विज्ञापन
Electricity not restored even after three days in kalata
उधमपुर/जिब। पंचायत कैंबल डंगा के कालटा गांव में सोमवार को बंद हुई बिजली बुधवार को तीसरे दिन भी शाम तक बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गांव के टांसफार्मर में फाल्ट आया है, जबकि इसे ठीक करने के लिए अभी तक कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सोमवार को मौसम का मिजाज बिगड़ने के बाद दोपहर के समय बिजली गुल हो गई थी, जो दो दिन गुजरने के बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। बुधवार को तीसरे दिन मौसम में सुधार आने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि बिजली बहाली का प्रबंध किया जाएगा। लेकिन संबधित विभाग के कर्मचारी केवल जानकारी जुटाकर लौट गए हैं। जिसके कारण उन्हें लगातार तीसरी रात भी अंधेरे में ही गुजारनी पडेगी। बिजली बंद रहने से उनके दिनचर्या के कार्य भी प्रभावित हो रहें है। जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी है। प्रशासन से मांग है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed