फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   effigy burns of Rahul gandhi

राहुल गांधी का पुतला फूंका, हाईवे जाम

Sat, 20 Feb 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़/भ्ाद्रवाह
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़/भ्ाद्रवाह Updated Sat, 20 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
effigy burns of Rahul gandhi

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू प्रकरण में उठे विवाद को और भड़काने का आरोप राहुल गांधी पर लगाते हुए उनका पुतला फूंका। इस दौरान करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे को जाम कर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में देश विरोधी गतिविधि होने के बाद देश भर में बवाल मचा हुआ है। इस बवाल से किश्तवाड़ जिला भी अछूता नहीं रहा।

शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आशीष शमा और रॉकी गोस्वामी के नेतृत्व में एक विरोध रैली भाजपा के जिला कार्यालय से निकाली जो कि डाकबंगला, शहीदी मार्ग से होते हुए डीसी कार्यालय तक पहुंची।
विज्ञापन


वहां पर धरना-प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जेएनयू के राष्ट्र विरोधी तत्वों का उन्होंने समर्थन किया। बयानबाजी की। जो गलत तत्वों को शह देना है। इस धरना-प्रदर्शन के दौरान करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष शर्मा ने कहा कि भाजयुमो ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्वों का डटकर विरोध करती है। उन्होंने मांग की है कि जो भी इस बीच में दोषी पाया जाता है, जिन्होंने देश के खिलाफ नारेबाजी की है, उनको सख्त से सख्त सजा दी जाए।

प्रदर्शनकारियों ने यह मांग भी की है कि जो भी देश के खिलाफ नारेबाजी करता है, उसे फांसी देने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृज मोहन शर्मा, रणजीत सिंह, अनिल सैन, रोहित शान और अन्य की कई सदस्य उपस्थित रहे।

भ्ाद्रवाह के सेरी बाजार में कांग्रेस का पुतला फूंका। भाजपा जिला डोडा के जिला प्रधान मंजीत राजदान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में भारत विरोधी प्रदर्शन करने वाले छात्रों के समर्थन में खड़े होने पर राहुल गांधी की जमकर आलोचना की।

मंडल प्रधान रमणीक सिंह मन्हास ने कहा कि देश के गददारों का समर्थन करके कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी देश की एकता और अखण्डता के लिए बहुत बड़ा खतरा है। देश द्रोहियों के साथ मिलकर उन्होंने देश का सौदा कर दिया है।


भाजपा नेताओं ने देश विरोधी प्रदर्शन करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है। प्रदर्शन में जिला प्रधान मंजीत राजदान, मंडल प्रधान रमणीक मन्हास, संयज सर्राफ जिला सचिव, राज सिंह चाढक, पुनित मेहता, संजय शान, कौशल कोतवाल सतीश चंद्र कोतवाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed