फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   education

जिले के 244 स्कूलों का विलय करने की तैयारी में शिक्षा विभाग

विज्ञापन
education
उधमपुर। तय मानक से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का समय शिक्षा विभाग ने अब दो दिन की बजाय 30 अप्रैल तक कर दिया है। अब जिले के 244 स्कूलों को 30 अप्रैल तक विद्यार्थियों की संख्या बढ़ानी होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विभाग इन स्कूलों का आपस में विलय कर देगा।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी दूर करने को लेकर शिक्षा विभाग स्कूलों के विलय और शिक्षकों के युक्तिकरण को लेकर काम कर रहा है। कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों का पता लगाने के लिए विभाग ने कुछ महीने पहले सर्वे किया था। इस सर्वे में जिले में कुल 244 सरकारी स्कूल ऐसे पाए गए, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या कम थी। सर्वे में 10 से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले प्राथमिक, 30 से कम वाले माध्यमिक और 50 से कम वाले हाई स्कूलों का पता लगाया गया था।
विज्ञापन

इसमें करीब 50 प्राथमिक विद्यालय ऐसे थे, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या पांच से भी कम थी। जबकि, इन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या पूरी थी। इसी को लेकर वीरवार को जोनल शिक्षा अधिकारी भूषण कुमार ने विद्यार्थियों की कम संख्या वाले 20 प्राथमिक और चार माध्यमिक विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कहा गया था कि अगर विद्यालय प्रशासन सही कारण नहीं दे पाया तो समस्त स्टाफ का वेतन रोक दिया जाएगा। लेकिन, शुक्रवार को इस आदेश को वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों समेत 244 स्कूलों को 30 अप्रैल तक विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का समय दिया है। इस बीच शिक्षक लोगों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भर्ती करवाने के लिए प्रेरित करेंगे। 30 अप्रैल के बाद इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या यदि मानक के मुताबिक कम रही तो विभाग इन स्कूलों का विलय करना शुरू कर देगा।

-----
जेडईओ की तरफ से जारी आदेश को वापस ले लिया गया है। स्कूलों के शिक्षकों को विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का समय दिया गया है। इसके बाद भी विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई तो शिक्षा विभाग इन स्कूलों के विलय और शिक्षकों के युक्तिकरण को लेकर काम शुरू करेगा।
- अरविन कुमार कौल, सीईओ, शिक्षा विभाग, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed