फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   education news

Udhampur News: प्रतिभाओं का सम्मान, छात्रों और शिक्षकों ने बिखेरी चमक

Wed, 19 Feb 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 19 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
education news
उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा, खेल, कला और एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के समर्पित शिक्षक कनुप्रिया, रोहित शर्मा, सपना और राशि महाजन को सीबीएसई कक्षा 12वीं में शानदार परिणाम देने के लिए सम्मानित किया गया। उनके मार्गदर्शन में कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कक्षा 11वीं ए के अभिनव बट्टा ने क्षेत्रीय गणित ओलंपियाड (आरएमओ) में पहला स्थान हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें भारतीय राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (आईएनएमओ) के लिए योग्य बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में भी विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैडेट अलंकृता शर्मा को आरडीसी 2025 में डीजी एनसीसी प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया, जो एनसीसी में दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। पांच एनसीसी कैडेट्स को आरडीसी 2025 में सांस्कृतिक कार्यक्रम में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर ट्रॉफी दी गई। अरुण शर्मा को वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला और उन्होंने एनएचपीसी राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने एसजीएफआई फेंसिंग, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट और कमांड-स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता स्थान प्राप्त किए।

विद्यालय के प्रिंसिपल संजीव कुमार ने कहा, हमारे छात्रों ने हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने और सफलता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। इस अवसर पर कैडेट अलंकृता शर्मा ने अन्य छात्रों को अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed