{"_id":"583c85294f1c1b0f1ede5a91","slug":"during-the-rally-two-congress-leaders-at-loggerheads","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली के दौरान आपस में भिड़े दो कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली के दौरान आपस में भिड़े दो कांग्रेस नेता
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
रैली के दौरान आपस में भिड़े दो कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर की कांग्रेस इकाई में एकजुटता उस समय हवा हो गई, जब पुलिस कांग्रेस के नेताओं को पुलिस स्टेशन ले जा रही थी। पिछले कई वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय दो नेता किसी बात को लेकर बीच सड़क पर ही आपस में भीड़ गए। इस घटना से आक्रोश रैली में शामिल अन्य कार्यकर्ताओं को यह समझ नहीं आया कि आखिर बात क्या हो गई।
विज्ञापन
बाद में पुलिस को हस्तक्षेप कर दोनों नेताओं को अलग-थलग करना पड़ा। इस घटना से भाजपा के खिलाफ विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी की एकजुटता पर कई सवाल खड़े हो गए। इस बारे में जिला प्रधान अशोक गुप्ता का कहना था कि इतने बड़े प्रदर्शन के दौरान इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस के दोनों नेताओं के बीच हुई कहा-सुनी उनका आपसी मामला है। इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं हैं।
विज्ञापन