फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Due to lack of stock, only 1641 people could get the vaccine

स्टाक की कमी से 1641 लोगों को ही लग सका टीका

विज्ञापन
Due to lack of stock, only 1641 people could get the vaccine
उधमपुर। जिले में फिर से वैक्सीन का संकट बन गया है। कई सेंटर में दोपहर के समय वैक्सीन पूरी तरह से खत्म हो गई और हजारों लोग बिना वैक्सीन लगवाए घरों को लौट गए। स्वास्थ्य विभाग ने इनको बुधवार को वैक्सीन लगाने का आश्वासन दिया है। जिला अस्पताल में भी दोपहर के समय वैक्सीन खत्म हो गई थी और लोग घंटों इंतजार करने के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन

करीब दस दिन पहले स्वास्थ्य विभाग को 23 हजार से अधिक डोज का नया स्टाक मिला था। इसके बाद सभी सेंटर को पर्याप्त संख्या में वैक्सीन मिली और हर रोज हजारों की संख्या में वैक्सीन लगाई गई। लेकिन इसके बाद विभाग के पास नया स्टाक नहीं पहुंचा और स्वतंत्रता दिवस के दिन से वैक्सीन का संकट बन गया है। तीन दिन से बहुत कम संख्या में ही लोगों को वैक्सीन लग रही है। मंगलीवार को कुल 1641 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है और तीन सेंटर में वैक्सीन पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार एक स्वास्थ्य कर्मचारी को दूसरी, 29 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 45 आयु वर्ग में 930 लोगों को पहली और 103 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 39 लोगों को पहली और 380 को दूसरी, सात वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 152 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 1680 डोज बचे थे। रामनगर, चिनैनी और जिला अस्पताल में वैक्सीन पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। अगर स्वास्थ्य विभाग को नया स्टाक नहीं मिला तो बुधवार को इन सेंटर में एक भी व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed