फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Due to lack of cleanliness, there is an increased risk of spreading diseases in Chinney

सफाई नहीं होने से चिनैनी में बढ़ा बीमारियां फैलने का खतरा

विज्ञापन
Due to lack of cleanliness, there is an increased risk of spreading diseases in Chinney
चिनैनी। लंबित मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रहने से कस्बे में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। लगातार छह दिन से सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, जिस कारण बीमारियां फैलने का भय लोगों को सताने लगा है। उधर, कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर मांगों को उठाया है।
विज्ञापन

शनिवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ चिनैनी के प्रधान बिट्टू के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की कामछोड़ हड़ताल जारी रही। इस दौरान उन्होंने अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाने के साथ ही मिनिमम वेजिज एक्ट का लाभ देने और ढाई दिन का वेतन दिए जाने की मांग उठाई है। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो हड़ताल तेज कर दिया जाएगा। वहीं, शनिवार को म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन मानिक गुप्ता और उप चेयरमैन अमित अबरोल मौके पर पहुंचे और उनकी मांगाें को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। हड़ताल के चलते कस्बे में जगह-जगह कूड़ा बिखरा है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस मौके पर शौकत अली, रफीक, जावेद, मकसूद, राजू व टीटू आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed