{"_id":"637a74fcc8d33f3c5545b347","slug":"drug-udhampur-news-jmu2727042133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकडी 13 किलो भुक्की, 02 तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकडी 13 किलो भुक्की, 02 तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन किया जब्त
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर स्थित जखैनी चेकिंग प्वाइंट से 13.130 किलोग्राम भुक्की की खेप पकड़ी है। इससे पहले पुलिस ने कुछ दिन पहले इसी नाका प्वाइंट पर करीब आठ क्विंटल भुक्की पकड़ी थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना उधमपुर की पुलिस टीम ने जखैनी नाका प्वाइंट पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पीबी08बीडब्ल्यू 9737 नंबर के एक ट्रक को रोका, जो कश्मीर घाटी से उधमपुर की ओर आ रहा था। उक्त वाहन की चेकिंग के दौरान पुलिस ने उससे 13.130 किलोग्राम पोस्ता भूसा बरामद किया और दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया, जो उक्त वाहन में भुक्की की तस्करी में शामिल थे।
गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपनी पहचान स्वर्ण सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी अमृतसर और सुरजीत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी अमृतसर के रूप में बताई है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन उधमपुर में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।