{"_id":"609190ea8ebc3e47eb77565c","slug":"drug-dairy-and-fruit-and-vegetable-shops-opened-on-time-udhampur-news-jmu2346980135","type":"story","status":"publish","title_hn":"समयानुसार खुलीं दवा, डेयरी और फल-सब्जी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समयानुसार खुलीं दवा, डेयरी और फल-सब्जी की दुकानें
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार मंगलवार को बाजार में केवल डेयरी, दवा और फल-सब्जी की दुकानें ही खोली गईं। इनका भी समय निर्धारित किया गया था। समय होने के बाद इन्हें बंद करवा दिया गया। वहीं, सुबह से रात तक शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। दोपहर दो बजे के बाद किसी को भी बाहर नहीं निकलने की अनुमति नहीं दी गई।
कोरोना संकट बढ़ने के चलते कर्फ्यू हटने के बाद भी प्रशासन की ओर से जिले में सख्ती जारी है। बाजार में रोस्टर के अनुसार ही केवल जरूरी सामान की दुकानें खोलने की अनुमति दी जा रही है। मंगलवार को निर्देश के अनुसार किराना और ग्रासरी की दुकानें बंद रहीं। केवल आठ से दो बजे तक दवा, फल-सब्जी की दुकानें खोली गईं। समय पर काफी संख्या में शहरवासी खरीदने के लिए बाजार पहुंचे थे। इसके साथ दूध की दुकानें सुबह छह से दस बजे तक खोली गईं।
दोपहर दो बजे के बाद बाजार में वीरानी छा गई थी। हर तरफ तैनात किए गए पुलिस के जवान नजर आ रहे थे। जवानों को जो भी व्यक्ति नजर आया तो उसको रोक कर पूछताछ की गई। बेवजह निकले लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस के जवान लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का ख्याल रखने के लिए भी दिनभर जागरूक करते देखे गए। प्रशासन के आदेश अनुसार शहर के साथ लगते इलाकों में इसी तरह से दुकानों को खोलने का समय निर्धारित किया गया है।