{"_id":"678c18dfd9a77b28020a5f13","slug":"drivers-taught-rules-at-intersections-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119418-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चौराहों पर चालकों को पढ़ाया नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चौराहों पर चालकों को पढ़ाया नियमों का पाठ
Sun, 19 Jan 2025 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने चौक-चौराहों पर चालकों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान कार चालकों को सीट बेल्ट पहनने के फायदे बताए, तो वहीं गाड़ी के कागजात साथ में रखना याद कराया। वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करने का आग्रह भी किया।
दुपहिया वाहन चालकों से कहा कि सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। तेज रफ्तार से बचने की सलाह भी दी। साथ ही कहा कि ट्रिपलिंग न करें, क्योंकि यह नियमों का उल्लंघन है। लापरवाही बिल्कुल न करने के लिए कहा।
टीम ने सबसे पहले जखैनी इलाके में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। नियमों का महत्व भी समझाया। इसी तरह जखैनी के बाद सुभाष नगर और फिर शहर के गुरु रविदास चौक पर पहल की। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ अभियान शाम चार बजे तक चला। निशा देवी, रजनीश शर्मा ने बताया कि अभियान सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट-विजय कुमार