फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   drinking water problem

नहर, कुआं, बावली सूखे, बूंद-बूंद के लिए तरस रहे रियासा गांववासी

विज्ञापन
drinking water problem
उधमपुर: सूखी पड़ी बावली का दृश्य तथा जिब आश्रम के रियासा गांव के लोग पानी की किल्लत से परेशान किय? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर कैंबल डंगा पंचायत के रियासा गांव में करीब 50 परिवार ऐसे हैं, जहां आज तक पानी के कनेक्शन नहीं मिले हैं। इस गांव में कुआं, बावली का पानी भी सूख गया है। पानी के लिए लोगों को विभिन्न स्थानों पर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को पानी के कनेक्शन व हैंडपंप लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन व जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के कनेक्शन देने की मांग को संबंधित विभाग व नेताओं के सामने कई बार रख चुके हैं, लेकिन सिवाय आश्वासनों के उनको कुछ हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

कैंबल डंगा पंचायत के रियासा गांव में लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। इसको लेकर दोपहर को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। ग्रामीण रामपाल, रेनु देवी, आदि ने बताया कि उनके गांव में आज तक जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। पूरा गांव नहर, बावली व कुएं से गुजारा कर रहा है। कुछ दिनों से गर्मी अधिक है, इसलिए नहर का पानी सूख गया है। कुंआ और बावली भी सूखने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग कुछ किमी पर स्थित हैंडपंप से पानी भरकर गुजारा कर रहे हैं। महिलाओं को हर रोज पानी के लिए लंबा सफर तय कर हैंडपंप पर जाना पड़ रहा है। गांव में करीब 55 परिवार हैं, और इनमें से केवल पांच घरों में ही पानी के कनेक्शन लगे हैं। उनकी मांग है कि विभाग सभी घरों में पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए। साथ ही गांव में कम से कम दो हैंडपंप लगाने की भी व्यवस्था की जाए।

उधमपुर: सूखी पड़ी बावली का दृश्य तथा  जिब आश्रम के रियासा गांव के लोग  पानी की किल्लत से परेशान किय?

उधमपुर: सूखी पड़ी बावली का दृश्य तथा जिब आश्रम के रियासा गांव के लोग पानी की किल्लत से परेशान किय?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed