{"_id":"62683f302747fd1eed4c8ab0","slug":"drinking-water-problem-udhampur-news-jmu258618618","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरसू में आज तक नहीं मिले पानी के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरसू में आज तक नहीं मिले पानी के कनेक्शन
विज्ञापन
उधमपुर: दरशु गांव में दौरा कर लोगों की समस्या सुनते हुए असली खजुरिया.
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर दरसू गांव के लोगों ने मंगलवार को पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। इस गांव में जल शक्ति विभाग अब तक पानी के कनेक्शन नहीं दे पाया है। अब गर्मी बढ़ने के साथ यहां के ग्रामीण पानी की विकट समस्या से गुजर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता अश्वनी खजूरिया और प्रीति खजूरिया के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन में सरकार व जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार अपने कार्यों का गुणगान करते हुए नहीं थक रही है। लेकिन, दरसू में कई परिवार आज तक पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव में एक ही बावली है, और उसका पानी भी पीने लायक नहीं हैं। गांव की महिलाएं शाम को वहां पानी लेने जाती हैं। इसके लिए भी कई बार उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है।
गांव के बुजुर्गों का कहना है कि वह बचपन से बुढ़ापे तक पहुंच गए हैं, लेकिन आज तक उनको पानी के कनेक्शन नहीं मिले। इस पर आप नेता का कहना है कि सरकार हर घर जल मिशन के तहत पानी देने के दावे कर रही है। लेकिन, हकीकत यह है कि कई गांव आज भी ऐसे हैं, जहां पानी नहीं पहुंचा। इस मौके पर शेर अली, रहमत अली, फतह अली, गनी, बरगत बीबी, आदि मौजूद थे।