फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Drains Block in Chinani

Udhampur News: नालियां जाम होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन
Drains Block in Chinani
चिनैनी में बंद नालियों से सड़कों पर बहता पानी: संवाद
- कई जगहों पर टूटी है नालियां, सड़कों पर बन रहे बड़े बड़े गडढे
विज्ञापन

चिनैनी। कस्बे में बंद नालियों को खोलने की मांग लोगों ने उठाई है। लोगों ने बताया कि नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जबकि कई जगहों पर नालियां टूटने के कारण पानी सड़कों पर बहने से बड़े-बड़े गडढे बन गए हैं।
स्थानीय निवासी प्रदीप सिंह, शमशेर चंद, राधेश्याम ने बताया कि चिनैनी दोमेल से चिनैनी कस्बे तक बनी नालियां कई स्थानों पर बंद पड़ी हुई हैं, जिस कारण पानी सड़क किनारे बह रहा है और वहां से सड़क उखड़ रही है। बरसात के दिनों में तो सड़कें तालाब का रूप धारण कर लेती हैं जिससे सड़कों पर चलने वाले वाहनों के टायर से पानी की छीटें दुकानों के अंदर तक पड़ती हैं। इससे दुकानदारों का सामान खराब हो जाता है।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि बंद नालियों को खोला जाए। साथ ही टूटी नालियों की मरम्मत की जाए ताकि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर न बहे। वहीं, नगरपालिका के ईओ नितिन गुप्ता ने कहा कि मौसम सामान्य होने के बाद नालियों की साफ सफाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed