{"_id":"c0c3f9e9c781986fc04f2ded195d400f","slug":"dozens-cattle-burns-in-horrific-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण अग्निकांड में दर्जनों पशु झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण अग्निकांड में दर्जनों पशु झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/पंचैरी
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के त्रिकुटा पर्वत की गोद में स्थित लड्डा के मनयोट गांव में वीरवार की रात को भीषण अग्निकांड में एक व्यक्ति के दर्जनों पालतू पशु और मुर्गों की मौत हो गई।
विज्ञापन
आग दीये से भड़कने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल, इस हादसे से पशुपालक के सामने अचानक रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार गंधर्व सिंह पुत्र जमीत सिंह वीरवार की रात को अपने घर में सो रहे थे।
विज्ञापन
साथ में ही मवेशियों के रहने के लिए एक पशुशाला बनाई हुई थी। देर रात को अचानक पशुशाला में आग लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही गंधर्व सिंह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जब तक उनका परिवार कमरों से बाहर निकल पाता, तब तक पूरा पशुशाला आग की लपटों के बीच आ गया।
विज्ञापन
आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। गंधर्व के सामने उनके सारे मवेशियों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि उसकी 6 गाय व बैल, तीन भैैंसें, 42 बकरियां, 18 भेड़ें एक कुत्ता व 30 मुर्गों के अलावा घर का सामान जल कर राख हो गया।
उसने बताया कि यही पशु उसके परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र जरिया था। अब अचानक परिवार चलना मुश्किल हो गया। गांव के लोगों ने प्रशासन से गंधर्व सिंह को तुरंत आर्थिक मदद और मुआवजा देने की मांग की।