{"_id":"6043d2fe8ebc3e76a43ddd12","slug":"dowry-system-youth-come-forward-to-end-drug-addiction-udhampur-news-jmu2307193144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रथा, नशाखोरी के खत्मे के लिए युवा आएं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रथा, नशाखोरी के खत्मे के लिए युवा आएं आगे
विज्ञापन
उधमपुर। महाशा सदर सभा युवाओं को नशे से दूर रहने, बेटियों की शिक्षा और दहेज जैसी कुरीतियाें के खात्मे के लिए जागरूक कर रही है। इसलिए लोगों खास कर युवाओं को इन कुरीतियों के खात्मे के लिए आगे आना चाहिए। यह अपील महाशा बिरादरी के प्रदेश उपप्रधान सोमराज कुंडल ने की है।
शनिवार को पैंथल गांव में हैप्पी कुमार की अध्यक्षता में महाशा बिरादरी इकाई का एक कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेश उपप्रधान सोमराज कुंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। युवाओं ने बिरादरी से जुड़ी समस्यओं को अवगत करवा कर निदान की अपील की। इस अवसर पर पैंथल ब्लॉक सदर सभा इकाई का भी गठन किया गया। इसमें राजेंद्र कुमार को चेयरमैन, रमेश कुमार को प्रधान, वंदना देवी को महिला मोर्चा प्रधान, सुनीता देवी को उपप्रधान बनाया गया। इसके अलावा तिलक राज, विशाल कुमार, शाम लाल, मुकेश कुमार, रवि कुमार, पूनम देवी व पूजा देवी सदस्य बनाया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने लोगों से दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज की बेटियां पढ़ेंगी तभी समाज आगे बढ़ेगा और दहेज प्रथा खत्म होने से ही कई घर उजड़ने से बचेंगे। जागरूकता के अभाव में युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसती जा रही है। इसीलिए सदर सभा की ओर से नशा व देहज मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसलिए सभी लोग समाज की भलाई के लिए गुरु नाभा दास के बताए मार्ग का अनुसरण करें। युवाओं से सभा के साथ जुड़कर अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।