{"_id":"6871593817588f6d140df8f7","slug":"double-lane-seera-to-shiv-gali-work-start-udhampur-news-c-202-1-udh1007-125109-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सीरा से शिव गली तक 36 करोड़ की लागत से सड़क का होगा दोहरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सीरा से शिव गली तक 36 करोड़ की लागत से सड़क का होगा दोहरीकरण
विज्ञापन
उधमपुर। सीरा से शिव गली तक बनाई जा रही सड़क के बनाए जा रहे डंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-डूडुू, बसंतगढ़, लाटी सहित अन्य क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सीरा से शिव गली तक हो रहे सड़क के दोहरीकरण का काम प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग ने 36 करोड़ की लागत से शुरू कर दिया है। इससे पहले सड़क तंग होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
यह सड़क शिवगली में स्थित प्राचीन शिव मंदिर जाती है। यहां पर हर साल मेला भी लगता है। पूरे साल जिले के साथ-साथ बाहरी राज्यों से भी लोग यहां माथा टेकने के लिए आते हैं। सड़क बनने से जहां मंदिर में आने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर डूडुू, बसंतगढ़, लाटी सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी फायदा होगा। एक अनुमान के मुताबिक इस सड़क के बनने से लगभग डेढ़ लाख की आबादी को फायदा होगा।
विभाग की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य के चलते सड़क किनारे डंगे बनाने का काम किया जा रहा है। पहले यह सड़क सिंगल होने के चलते आए दिन लोगाें को जाम से परेशान होना पड़ता था। इस सड़क के दाये में कुछ ऐसा क्षेत्र भी आता है जहां आज तक कभी तारकोल नहीं बिछाया गया था, अब सड़क बनने से उस क्षेत्र में भी तारकोल बिछाया जाएगा। सड़क के दोहरीकरण का निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासी काफी खुश हैं। सड़क के बनने से कई पंचायतों का आपस में संपर्क जुड़ेगा।
विज्ञापन
कोट...
विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। हालांकि अभी सड़क किनारे डंगे लगाने का निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया गया है। सड़क का निर्माण कार्य 2026 जून तक पूरा होने की उम्मीद है।
-सुधांशु, जेई पीएमजीएसवाई विभाग।