फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dogra Kranti Dal gave kit to the infected from door to door

डोगरा क्रांति दल ने संक्रमितों को घर-घर जाकर दी किट

विज्ञापन
Dogra Kranti Dal gave kit to the infected from door to door
उधमपुर। डोगरा क्रांति दल के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में रविवार को ग्रामीण क्षेत्र सलमेड़ी, स्याल जट्टां, नीली नाला, सुनाड़ी, पाटा और जिब में अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर जाकर संक्रमित लोगों को स्टीमर, फेस शील्ड और जरूरी दवाइयों की किट प्रदान की गई। घरों को सैनिटाइज करने के साथ ही फॉगिंग भी की गई।
विज्ञापन

मनकोटिया ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए सरकार विफल नजर आ रही है। क्योंकि वादे के बावजूद अभी तक कई इलाकों में संक्रमितों को जरूरी दवाइयां, कोरोना किट नहीं मिली है। इस कारण रविवार को डोगरा क्रांति दल ने बीमार लोगों तक जरूरी समान व दवाइयां पहुंचाई हैं। दवाई खत्म होने के कारण 18 साल से ऊपर वालों की वैक्सीनेशन भी शुरू नहीं हो पाई है। सरकार विभिन्न आदेश जारी कर लोगों से मजाक कर रही है। इस मौके पर सरपंच सुनील मनोहर, सरपंच शिवदेव सिंह, सरपंच अशोक कुमार, सरपंच दर्शना देवी, पार्षद समनीक बसीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed