फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dog Bite 200 Peoples in Year

Udhampur News: एक वर्ष में 200 लोगों को काट चुका कुत्ता

विज्ञापन
Dog Bite 200 Peoples in Year
कुत्ते के हमले में घायल हुआ व्यक्ति।
प्रभावित लोगों ने की लावारिस कुत्ते को पकड़ने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। किडमू इलाके में लावारिस कुत्ते का आतंक है। क्षेत्रवासियों के अनुसार वह एक वर्ष में 200 लोगों को काट चुका है। आजकल यह कस्बे के किड़मू इलाके में रामनगर बसंतगढ़ मार्ग पर स्थित गुप्ता रिजॉर्ट से पहले राहगीरों को अपना शिकार बना रहा है। इससे प्रभावित लोगों ने प्रशासन से लावारिस कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।
इस कुत्ते के हमले में रविवार शाम पंशू निवासी हरिकृष्ण घायल हो गए। स्थानीय निवासियों ने उन्हें रामनगर अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें एंटी रेबीज टीका लगाया गया।
विज्ञापन

घायल हरिकृष्ण ने बताया वह रामनगर की एक दुकान पर काम करते हैं। उनका घर रामनगर से सात किलोमीटर दूर है। इसलिए वह रोज सुबह-शाम पैदल ही काम करने के लिए घर से दुकान तक आते-जाते हैं। रोज चलने के कारण उन्हें पता है कि यह कुत्ता 200 लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से चिंतित लोगों ने इस कुत्ते को जल्द पकड़ने की मांग की ताकि कोई और राहगीर इस कुत्ते के आतंक का शिकार न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed