फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   District hospital got oxygen after waiting for six months

छह माह के इंतजार के बाद जिला अस्पताल को मिली ऑक्सीजन

विज्ञापन
District hospital got oxygen after waiting for six months
उधमपुर। छह माह के लंबे इंतजार के बाद जिला अस्पताल में पहला ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट शुरू हो गया है। वीरवार को इसका ई-उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया।
विज्ञापन

सीएमओ केसी डोगरा ने बताया कि जिला अस्पताल में जनरेशन प्लांट के शुरू होने से काफी राहत मिली है। इसका जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा, क्योंकि रिफिलिंग की सुविधा नहीं है। आगामी दिनों में प्रति मिनट तीन हजार लीटर ऑक्सीजन पैदा करने वाले ऑक्सीजन प्लांट को भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सनद रहे कि कोरोना के मामले बढ़ने के बाद जिला अस्पताल को अगस्त, 2020 में केंद्र सरकार की तरफ से 35 वेंटिलेटर मिले थे। लेकिन ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की सुविधा नहीं होने के कारण इनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए दिसंबर में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की मंजूरी मिली और फरवरी 2021 में इसके लिए राशि जारी कर दी गई। बाद में प्रक्रिया पूरी करने में छह माह का समय लग गया। सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आखिरकार वीरवार को इसका शुरू किया गया है। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय रैना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed