{"_id":"67df1b4698fa6aa71f0694e5","slug":"district-administration-organised-water-awareness-programme-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-48-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: व्यक्तिगत स्तर पर शुरू करें जल बचाने के प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: व्यक्तिगत स्तर पर शुरू करें जल बचाने के प्रयास
विज्ञापन
किश्तवाड़ में विश्व जल दिवस मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला प्रशासन ने जल शक्ति विभाग और डाइट के सहयोग से ग्लेशियर संरक्षण थीम पर ध्यान केंद्रित करते हुए विश्व जल दिवस मनाया। जिले भर में प्रत्येक ब्लॉक और पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला मुख्यालय पर रियाज बट, जिला समन्वयक, आईईसी जेजेएम किश्तवाड़ ने जल संरक्षण के तरीकों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इनमें वर्षा जल संचयन और अन्य संरक्षण प्रथाओं जैसे व्यावहारिक समाधान शामिल थे जिन्हें दैनिक जीवन में लागू किया जा सकता है। मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त राजेश कुमार शवन और जेजेएम अध्यक्ष मौजद रहे।
उन्होंने युवाओं से अमूल्य जल संसाधनों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया। कहा कि जल संरक्षण के प्रयास घरों, आसपास और समुदायों में व्यक्तिगत स्तर पर शुरू होने चाहिए। विभिन्न स्कूलों व संस्थानों के वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
संबोधन करने वालों में दीपाली सेन, पायल सेन, तनु राणा तीनों हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं, बडयाल बाॅयज हायर सेकेंडरी स्कूल का छात्र पार्थ, कॉलेज की छात्रा सलमा, जीएमएस की छात्राएं प्रीति देवी व मुबीना शामिल थीं। उनके भाषणों ने विश्व जल दिवस के महत्व को रेखांकित किया और भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों की सुरक्षा की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।
इसके अलावा एसीडी फुलैल सिंह समुदाय से वर्षा जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण संरचनाओं और अन्य स्थायी जल संरक्षण विधियों को अपनाने का आग्रह किया। सुनील शर्मा, कार्यकारी अभियंता, जल शक्ति विभाग ने भी जिले में चल रहे जल जीवन मिशन और जल पहुंच में सुधार व संरक्षण पर इसके प्रभाव के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।