फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dil mange more film festival: film The Road directed by Amar Ujala Chief Sub Editor Ompal Sambyal won first pr

दिल मांगे मोर: The Road को पहला पुरस्कार, छह बेहतरीन फिल्में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होंगी प्रदर्शित

Sun, 18 Dec 2022 12:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 18 Dec 2022 12:53 PM IST
सार

फिल्म द रोड पंचैरी गांव को केंद्र में रखकर बनाई गई है। सड़क बनने के बाद बदलाव की मिसाल बना गांव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आ रहे बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है।

विज्ञापन
dil mange more film festival: film The Road directed by Amar Ujala Chief Sub Editor Ompal Sambyal won first pr
दिल मांगे मोर फिल्म महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना की उत्तरी कमान द्वारा आयोजित दिल मांगे मोर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का समापन हो गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से आईं सौ से ज्यादा शॉर्ट फिल्मों में से टॉप छह का चयन हुआ है। इनमें अमर उजाला के चीफ सब एडिटर ओमपाल संब्याल के निर्देशन में बनी द रोड फिल्म ने पहला पुरस्कार जीता है। 

विज्ञापन


पहले पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस फिल्म में प्रदेश के दूरदराज पहाड़ी गांव की संघर्ष भरी जिंदगी में सड़क बनने से आए बदलाव को दर्शाया गया है। कश्मीर घाटी में हिंदू-मुस्लिम एकता को दर्शाती हेरथ को दूसरे स्थान के लिए 75 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र और पुलवामा हमले के बाद बदले हालात को दर्शाती आफ्टर पुलवामा को 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र के साथ तीसरा पुरस्कार दिया गया है। 100 फिल्मों में से टॉप 6 फिल्में अब अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन


फिल्म महोत्सव के क्यूरेटर कैप्टन राहुल बाली ने शनिवार को जम्मू में एक प्रेस वार्ता में बताया कि सौ फिल्मों में छह सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का चयन काफी कठिन था। हर फिल्म एक दूसरे को प्रतिस्पर्धा दे रही थी। युवाओं ने कम संसाधनों में फिल्म बनाकर साबित कर दिया कि उनमें प्रतिभा की कमी नहीं है। बॉलीवुड के नामी फिल्म निर्देशक अब इन युवाओं की प्रतिभा को और निखारेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रतिभाशाली फिल्मकारों को पहले मुंबई में प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर विदेश में होने वाले महोत्सव में ले जाया जाएगा। कैप्टन बाली ने कहा, फिल्म द रोड पंचैरी गांव को केंद्र में रखकर बनाई गई है। सड़क बनने के बाद बदलाव की मिसाल बना गांव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आ रहे बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है। पंचैरी गांव को अब दुनिया भर में मशहूर किया जाएगा।

dil mange more film festival: film The Road directed by Amar Ujala Chief Sub Editor Ompal Sambyal won first pr
Dil Mange More Film Festival - फोटो : अमर उजाला

दिल मांगे मोर महोत्सव अब हर साल होगा
कैप्टन बाली ने कहा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इन्हें मंच देने के लिए दिल मांगे मोर शॉर्ट फिल्म महोत्सव अब हर साल होगा। सर्वश्रेष्ठ छह फिल्म निर्माताओं द्वारा बनाई फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया जाएगा। देश के साथ-साथ दुनिया भी अब जम्मू-कश्मीर के प्रतिभाशाली युवाओं की प्रतिभा देखेगी। युवाओं में प्रतिभा है, बस मंच की जरूरत है। अगले वर्ष भी इस फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। 

प्रदेश के युवाओं को गन की बजाय कैमरे से शूट करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर फिल्म निर्माता राहत काजमी, अभिनेत्री डेजी शाह, तारिक खान मौजूद रहीं। डिफेंस पीआरओ कर्नल देंवेंद्र आनंद ने कहा कि सेना युवाओं के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती है, जिसका हिस्सा ये फिल्म फेस्टिवल भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed