{"_id":"6a3448a77bbd0dc0ae0cd87a","slug":"dig-reviews-preparations-personnel-instructed-to-remain-on-high-alert-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-137246-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डीआईजी ने परखीं तैयारियां, जवानों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डीआईजी ने परखीं तैयारियां, जवानों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
Fri, 19 Jun 2026 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
आपात स्थिति से निपटने के लिए तय एसओपी का कड़ाई से पालन करने पर दिया जोर
पुलिस लाइन में जवानों को जिम्मेदारियों, ड्यूटी आवंटन और मॉक ड्रिल संबंधी तैयारियों की जानकारी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) शिव कुमार शर्मा ने अमरनाथ यात्रा के सुरक्षित और शांतिपूर्ण संचालन के लिए सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पुलिस लाइन में हुई बैठक में सुरक्षा प्रबंधों, खुफिया इनपुट और आपातकालीन प्रणालियों की बारीकी से समीक्षा की गई। सभी अधिकारियों और जवानों को यात्रा के दौरान हाई अलर्ट पर रहने और उच्च स्तर की सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी व कंपनी कमांडर शामिल हुए। डीआईजी ने यात्रा मार्ग की सुरक्षा, श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था, काफिलों की सुरक्षित आवाजाही, एंट्री कंट्रोल सिस्टम और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, खुफिया सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर(एसओपी) का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में जवानों को उनकी विशिष्ट जिम्मेदारियों, ड्यूटी आवंटन और मॉक ड्रिल संबंधी तैयारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। डीआईजी ने भरोसा जताया कि सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए श्रद्धालुओं के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण तैयार करेंगी। इस बैठक में एसएसपी अमृतपाल सिंह, सीआरपीएफ की 137वीं व 187वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर, एसएसबी, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी उपस्थित रहे।