फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dhar road, road accident case

Udhampur News: धार रोड पर सड़क हादसे के मामले में कार चालक बरी

विज्ञापन
dhar road, road accident case
उधमपुर। जिला विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट की अदालत ने धार रोड पर हुए सड़क हादसे के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी कार चालक को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के दावों को साबित करने में विफल रहा है।
विज्ञापन

हादसा 7 दिसंबर 2022 को रात करीब नौ बजे हुआ था। आरोप था कि चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए शेरू को टक्कर मार दी थी। उपचार के दौरान उसकी मौत होने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के बाद मोहिंदर को नामजद किया गया।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान आरोपी ने बचाव में कोई भी साक्ष्य पेश नहीं किया। इसके बावजूद अभियोजन पक्ष का केस गवाहों के कमजोर बयान के कारण टिक नहीं सका। मुख्य गवाह ने घटना की जानकारी होने से इन्कार कर दिया। दूसरे गवाह ने न तो आरोपी की पहचान चालक के रूप में की और न ही घटना की सही तारीख बताई। अदालत ने पाया कि कोई भी चश्मदीद यह साबित नहीं कर पाया कि वाहन तेज गति या लापरवाही से चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्ष्यों की कमी को देखते हुए अदालत ने मोहिंदर सिंह को बरी करने का आदेश जारी किया। हालांकि अभियोजन पक्ष ने पोस्टमार्टम और मैकेनिकल रिपोर्ट के आधार पर दोष सिद्ध करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed