फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   devotion devout Jume

त्रिशूल भेंट यात्रा का भव्य स्वागत, भक्ति में झूमे भक्त

Mon, 18 Jul 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भद्रवाह
ब्यूरो/अमर उजाला,भद्रवाह Updated Mon, 18 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन

त्रिशूल भेंट यात्रा सोमवार को भद्रवाह पहुंच गई। यह डोडा से चलकर आई है। यहां पहुंचने पर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इसका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


त्रिशूल भेंट छड़ी यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा कसबा भक्तिमय हो गया। यात्रा की अगुवाई कर रहे शीमल कुमार जैन ने त्रिशूल को माता के परम सेवक ठाकुर कुलवीर सिंह जम्वाल को भेंट किया। इस मौके पर चनौत मंदिर में जगराते का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें सुरेश चौहान, कोमल शर्मा, नवीन पंजाबी, राजू आदि गायकों ने माता का गुणगान किया। माता की भेंटें सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने चनौत मंदिर में  दर्शन किए। श्रद्धालुओं के लिए सर्व शक्ति सेवक संस्था ने खाने-पीने समेत अन्य सुविधाओं का इंतजाम कर रखा था। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन की ओर से यात्रा में एएसपी सरगुन शुक्ला, एसडीएम अनवर बांडे, डीएसपी, एसएचओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
गौरतलब है कि माता के पवित्र त्रिशूल को चंडी माता मंदिर चनौत में रखा जाएगा। यह त्रिशूल 18 अगस्त को चंडी माता के पवित्र धाम मचैल पाडर में ले जाया जाएगा।

मचैल यात्रा आयोजक एवं सर्व शक्ति सेवक संस्था के चेयरमैन ठाकुर कुलवीर जम्वाल ने यात्रा की सफलता के लिए भक्तों की प्रशंसा की है। उन्होंने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed