{"_id":"689112b0d194a5ea3208284a","slug":"devotees-worship-of-lord-shiva-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-125989-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सावन माह के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सावन माह के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
सावन माह के अंतिम सोमवार को देविका घाट के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु: संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष से वातावरण बना रहा भक्तिमय
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। भगवान शिव को अतिप्रिय माने जाने वाले सावन के अंतिम व चौथे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शहर के पवित्र देविका घाट पर भी सुबह पौ फटते ही काफी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था और दिन बढ़ने पर इसमें काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई। सभी ने कतारों में लगकर बारी-बारी से भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेक किया और बेलपत्र, अक्षत, पुष्प, शहद और दुग्ध आदि चढ़ाकर परिवार के सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा दान पुण्य व अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी पूर्ण किए। इसी तरह के हाॅऊसिंग कालोनी शिव मंदिर, दूधाधारी मंदिर, काली माता मंदिर टी मोड, बाडेयां शिव मंदिर, चरी सयाल, डिब्बर इत्यादि आसपास के मंदिरों में भी जलाभिषेक के लिए काफी संख्या में पहुंचे।
आरती शर्मा, कांता देवी, शेखर शर्मा, विनोद गुप्ता और अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि भगवान भोले नाथ को सावन माह अतिप्रिय है, इस महीने भगवान भोलेनाथ नाथ के पूजन अर्चना से विशेष फल की प्राप्ति होती है और सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। खासतौर पर सावन महीने में आने वाले सोमवार को की गई भगवान शिव की पूजा को काफी फलदायी माना गया है। इस दिन एक लौटा जल चढ़ाने मात्र से भी भगवान शिव प्रसन्न हो मनवांछित फल देते हैं।
विज्ञापन
वहीं पंडित सुदेश शर्मा ने बताया कि जो भक्त कारणवश सालभर भी भगवान शिव का पूजन नहीं पाया हो वे भी अगर सावन माह में रूद्राभिषेक करता है तो उसे सालभर के पूजन का फल प्राप्त होता है।